खूंटी : कर्रा पुलिस ने सोमवार को थाना कांड संख्या 33/17 के फरार अभियुक्त राहुल साहू (डाड़ी) व महेश महली (लरता) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
पूछताछ में दोनों ने सम्राट गिरोह के अपराधी सोनू पंडित, मुकेश नाग, रंथू साहू, राजू साहू, भोला मुंडा के साथ मिल कर आठ मई 2017 की रात्रि करण नायक व 10 मई 2017 को ठेकेदार विनोद साहू की गोली मार कर हत्या की बात स्वीकारी है. बताया कि करण नायक की भंडारटोली गांव में हत्या के बाद उसका शव उसी की कार में डाल कर जलंगा के पास छोड़ दिया था.
एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा को उक्त हत्याकांड में नामजद अपराधियों के डाड़ी व लरता गांव के बीच देखे जाने की सूचना मिली. उनके निर्देश पर कर्रा पुलिस ने संबंधित क्षेत्र की घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा. कर्रा पुलिस को कांड संख्या 10/15, 15/15 व 34/17 में महेश महली की सरगर्मी से तलाश थी.
