अलग-अलग हादसे में दो युवकों की मौत

दोस्त से मिल कर लौट रहा था लालखटंगा का मनीष डिवाइडर से टकरायी बाइक खूंटी : खूंटी-रांची मुख्य पथ पर जियारप्पा के समीप हुई सड़क दुर्घटना में तुपुदाना ओपी क्षेत्र के लालखटंगा निवासी मनीष नायक (24) की मौत हो गयी. मनीष बिजली विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी भूपेंद्र नायक का छोटा पुत्र था. जानकारी के अनुसार […]

दोस्त से मिल कर लौट रहा था लालखटंगा का मनीष

डिवाइडर से टकरायी बाइक

खूंटी : खूंटी-रांची मुख्य पथ पर जियारप्पा के समीप हुई सड़क दुर्घटना में तुपुदाना ओपी क्षेत्र के लालखटंगा निवासी मनीष नायक (24) की मौत हो गयी.

मनीष बिजली विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी भूपेंद्र नायक का छोटा पुत्र था. जानकारी के अनुसार वह मंगलवार की सुबह दोस्त से मिलने खूंटी गया था व वहां से करीब नौ बजे घर लौट रहा था. इसी क्रम में जियारप्पा के समीप तेज रफ्तार के कारण उसकी मोटरसाइकिल असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गयी. दुर्घटना में उसके सिर में गहरी चोट आयी. स्थानीय ग्रामीणों ने उसे सदर अस्पताल खूंटी पहुंचाया.

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन लालखटंगा ले गये. जहां शाम में उसका अंतिम संस्कार किया गया. खूंटी पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >