महिला की जल कर हुई मौत

आग लगने का कारण अब तक नहीं पता चला खूंटी : अड़की थाना क्षेत्र के बिरबांकी पंचायत अंतर्गत जटुआ गांव में एक घर में भीषण आग लग गयी. मौके पर घर में मौजूद सानी टूटी (50) नामक महिला की मौत हो गयी. शव का पोस्टमार्टम सोमवार को सदर अस्पताल खूंटी में किया गया़ जानकारी के […]

आग लगने का कारण अब तक नहीं पता चला
खूंटी : अड़की थाना क्षेत्र के बिरबांकी पंचायत अंतर्गत जटुआ गांव में एक घर में भीषण आग लग गयी. मौके पर घर में मौजूद सानी टूटी (50) नामक महिला की मौत हो गयी. शव का पोस्टमार्टम सोमवार को सदर अस्पताल खूंटी में किया गया़ जानकारी के अनुसार 10 मार्च की दोपहर को वह अपने घर में अकेली थी़
इसी दौरान घर में आग लग गयी, जिसकी चपेट में आने से सानी टूटी की मौत हो गयी. घर भी जल कर क्षतिग्रस्त हो गया. घर में रखे सभी सामान जल गये और कुछ नष्ट हो गये. सूचना मिलने पर अंचल प्रशासन के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे. आगजनी का जायजा लिया.
आग कैसे लगी, इसका खुलासा नहीं हो सका है. अड़की के अंचल कर्मचारी प्रकाश गुप्ता मृतक के घर गये और अंतिम संस्कार के लिए परिजन को विभाग की ओर से तीन हजार रुपये दिये.
अज्ञात युवक का शव बरामद
खूंटी. मुरहू पुलिस ने 11 मार्च को रूइटोला गांव के सुनसान जगह से एक अज्ञात युवक (35) का शव बरामद किया है. युवक की हत्या तेजधार हथियार से की गयी है. समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है. शव का पोस्टमार्टम खूंटी के सदर अस्पताल में किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >