शिविर में 11 लोगों ने किया रक्तदान

खूंटी नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक के उर्दू स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

खूंटी.

सदर अस्पताल खूंटी स्थित रक्त केंद्र के तत्वावधान में मंगलवार को खूंटी नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक के उर्दू स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, उपाध्यक्ष शशांक शेखर और वार्ड पार्षद दिनेश कुमार महतो ने संयुक्त रूप से किया. नपं अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने बताया कि 18 जुलाई तक वार्ड वार रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है. जिससे जिले में रक्त की कमी को दूर किया जा सके. उन्होंने लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया. शिविर में कुल 11 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. रक्तदान करनेवालों में फहीम अंसारी, नसीम अख्तर, रंजीत कुमार, जुबेदा खातून, किश खान, रहमत आलम, अमजद अंसारी, वसीम अकरम आदि शामिल थे. मौके पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ आनंद किशोर उरांव, काउंसलर निशांत झा, सहिया अफसाना खातून, सुजीत नाग, पूनम भेंगरा, सुनीता देवी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >