हादसे को आमंत्रित करता झुका हुआ पेड़

खलारी. खलारी शहीद चौक से बैंक चौक के बीच सड़क के किनारे एक जोड़ा शीशम और वट वृक्ष का विशाल पेड़ हादसे को आमंत्रित कर रहा है. यह पेड़ आधा उखड़ कर सड़क की ओर पूरी तरह झुक गया है. यह मार्ग काफी व्यस्त है. प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है. यह पेड़ […]

खलारी. खलारी शहीद चौक से बैंक चौक के बीच सड़क के किनारे एक जोड़ा शीशम और वट वृक्ष का विशाल पेड़ हादसे को आमंत्रित कर रहा है. यह पेड़ आधा उखड़ कर सड़क की ओर पूरी तरह झुक गया है. यह मार्ग काफी व्यस्त है. प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है. यह पेड़ कभी भी गिर सकता है. यहां से मात्र 50 मीटर दूरी पर है खलारी प्रखंड कार्यालय. इसके अलावा प्रतिदिन पुलिस का भी वाहन इस मार्ग से आता-जाता है. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को भी दी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.
खलारी. जेहलीटांड़-करकट्टा सड़क के किनारे केडीएच खदान की चहारदीवारी कुछ जगह ढह गयी है. इससे लोग जोखिम उठा कर आना-जाना कर रहे हैं. खदान के किनारे प्रबंधन ने चहारदीवारी का निर्माण कराया है, जिससे राहगीरोंको खदान नहीं दिखाई देता है और वे निर्भीक होकर आना-जाना करते रहते हैं.
लेकिन बारिश में चहारदीवारी गिरने के बाद सड़क किनारे सीधे सैकड़ों फिट गहरा खदान दिखाई दे रहा है, जो लोगों को भयभीत कर रहा है. कोई भी दोपहिया-चारपहिया वाहन अनियंत्रित हुआ तो सीधे खदान में गिर सकता है. पूर्व में जो मुख्य पक्की सड़क थी, वह खदान विस्तारीकरण में समाप्त हो गयी है. बाद में प्रबंधन के द्वारा बोल्डर मोरम की सड़क बनायी गयी है. जिस जगह चहारदीवारी गिरी है, उससे हट कर एक वैकल्पिक कच्चा रास्ता बनाया गया है, जो कीचड़ भरा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >