कर्रा और जरियागढ़ में फ्लैग मार्च

गुरुवार को कर्रा और जरियागढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया.

कर्रा. रामनवमी पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति ओर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से गुरुवार को कर्रा और जरियागढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च कर्रा थाना से कर्रा सीओ अन्वेशा ओना, कर्रा थाना प्रभारी दीपक कांत मौजीद थे. वहीं जरियागढ़ थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल के जवानों ने कर्रा बाजार, मुख्य चौक-चौराहों तथा संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया. इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारा बनाये रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गयी. मौके पर एसआई निशा कुमारी, जोगेस सिंह के अलावे सशस्त्र बल के जवानों उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >