पेड़ की डाली गिरी, संत कोलंबा के छात्र की मौत

हजारीबाग. हजारीबाग झील रोड के पास रविवार को छात्र सोनू कुमार (19) की मौत सिर पर पेड़ की डाली के गिर जाने से हो गयी. वह मंडइखुर्द निवासी परमेश्वर साव का पुत्र था. शव का पोस्टमार्टम हजारीबाग सदर अस्पताल में किया गया. घटना के बाद मंडई गांव में मातम का माहौल है. पेड की डाली […]

हजारीबाग. हजारीबाग झील रोड के पास रविवार को छात्र सोनू कुमार (19) की मौत सिर पर पेड़ की डाली के गिर जाने से हो गयी. वह मंडइखुर्द निवासी परमेश्वर साव का पुत्र था. शव का पोस्टमार्टम हजारीबाग सदर अस्पताल में किया गया.
घटना के बाद मंडई गांव में मातम का माहौल है. पेड की डाली गिरने से अन्य दो युवक भी घायल हो गये. बताया जाता है कि युवक संत कोलंबा कॉलेज का छात्र था. वह ट्यूशन पढ़ने जा रहा था, तभी पेड़ की टहनी उस पर गिर गयी और उसकी मौत हो गयी. उसके पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं. मृतक तीन भाइयों में दूसरा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >