आम्रेश्वर धाम में तीसरी सोमवारी को उमड़ेंगे भक्त

खूंटी : तीसरी सोमवारी को बाबा आम्रेश्वर धाम अंगराबाड़ी में हजारों शिवभक्त जलाभिषेक करने आयेंगे. श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ने के मद्देनजर जिला प्रशासन व धाम प्रबंध समिति ने सुरक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर तैयारी पूरी कर ली है. मंदिरों को सजाने-संवारने का काम पूरा कर लिया गया है. मां दुर्गा व अन्य देवी देवताओं के […]

खूंटी : तीसरी सोमवारी को बाबा आम्रेश्वर धाम अंगराबाड़ी में हजारों शिवभक्त जलाभिषेक करने आयेंगे. श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ने के मद्देनजर जिला प्रशासन व धाम प्रबंध समिति ने सुरक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर तैयारी पूरी कर ली है. मंदिरों को सजाने-संवारने का काम पूरा कर लिया गया है. मां दुर्गा व अन्य देवी देवताओं के मंदिरों की खूबसूरती देखते ही बन रही है. रविवार को यहां भक्तों की काफी भीड़ जुटी. भक्तों को जलाभिषेक करने में कोई परेशानी न हो इसके लिए बेरिकेटिंग व सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किये गये थे. विधि व्यवस्था के बाबत एसडीओ प्रणव कुमार पाल व अन्य अधिकारियों ने धाम का निरीक्षण किया.
धाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष लाल ज्ञानेंद्र नाथ शाहदेव व महामंत्री सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि तीसरी सोमवारी को सफल बनाने के लिये सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. भीड़ नियंत्रित करने के लिए कार्यकर्ता एवं एनसीसी के कैडेट रविवार की रात से ही मुस्तैद रहेंगे. सुरक्षा के बाबत पुलिस बल को भी ड्यूटी पर लगाया गया है.
व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा: जिला प्रशासन के निर्देशानुसार 23 जुलाई की रात 12 बजे से 24 जुलाई की मध्य रात्रि तक अंगराबाड़ी के समीप खूंटी-तोरपा मुख्य मार्ग पर सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. सिमडेगा से चाईबासा एवं रांची जानेवाले वाहन तोरपा से कतारी मोड़, बीरंकेल से बांये दरला से बांये इट्ठे माहिल पुल होते खूंटी ब्लॉक के समीप एनएच-75 पर रांची, चाईबासा से सिमडेगा जाने के लिए इसी मार्ग का प्रयोग कर सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >