गलती से चली थी गोली, जान-बूझ कर नहीं चलायी गयी : थाना प्रभारी

संदर्भ पिपरवार गोलीकांड पिपरवार : पुलिस की गोली से बहेरा के युवक सलमान इराकी की हुई मौत के संबंध में पिपरवार के तत्कालीन थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस ने जानबूझ कर गोली नहीं चलायी थी. पुलिस की पांच सदस्यीय गश्ती टीम सलमान के घर में पूछताछ के क्रम में गयी थी. […]

संदर्भ पिपरवार गोलीकांड
पिपरवार : पुलिस की गोली से बहेरा के युवक सलमान इराकी की हुई मौत के संबंध में पिपरवार के तत्कालीन थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस ने जानबूझ कर गोली नहीं चलायी थी. पुलिस की पांच सदस्यीय गश्ती टीम सलमान के घर में पूछताछ के क्रम में गयी थी.
पुलिस को देख कर युवक भागने लगा. एक जवान द्वारा पीछा करने के दौरान आपाधापी में इंसास रायफल का ट्रिगर दब गया. इससे चली गोलियां सलमान को लग गयी. उन्होंने कहा है कि कानून सबके लिए एक समान है. उन्होंने एसपी के निर्देश के बाद दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की बात कही है.
कई राजनीतिक दलों के लोग पहुंचे पिपरवार :पुलिस गोलीकांड के बाद बहेरा में उत्पन्न तनावपूर्ण माहौल को लेकर कई राजनीतिक दल के लोग गांव पहुंचे. पीड़ित परिवार से मिल कर उन्हेें सांत्वना दी. सबों ने बर्बर पुलिसिया कार्रवाई की निंदा करते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की. आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा, पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की, पूर्व विधायक जर्नादन पासवान, इंटक के चतरा जिलाध्यक्ष साबिर हुसैन, जेवीएम अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष खालीद खलील आदि ने गांव का दौरा किया.
इंटक नेता ने दु:ख जताया : पिपरवार. असंगठित मजदूर कांग्रेस चतरा जिला महामंत्री कासीम उर्फ मुन्ना ने पिपरवार पुलिस की गोली से सलमान इराकी की मौत पर गहरा दु:ख जताते हुए घटना की निंदा की. उन्होंने कानून का पाठ पढ़ानेवाले उक्त घटना के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग के साथ पीड़ित परिवार को नियमानुसार तत्काल सरकारी सुविधा मुहैया कराने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >