खलारी/मैक्लुस्कीगंज. त्योहार को लेकर खलारी व मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया : इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी एसके श्रीवास्तव थाना बल व जिला पुलिस के जवानों के साथ केडी, डकरा, चूरी, राय होते हुए करीब 15 किलोमीटर तक फ्लैग मार्च किया.
वहीं मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी प्रकाश यादव के नेतृत्व में सअनि पी हांसदा, थाना बल व सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने लपरा, स्टेशन, खलारी बाजारटांड़, हेसालौंग आदि जगहों में फ्लैग मार्च किया. वरीय आरक्षी अधीक्षक रांची के निर्देश पर ईद त्योहार को देखते हुए यह फ्लैग मार्च किया गया. डीएसपी खलारी पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने सभी मसजिदों के निकट पुलिस बल को तैनात करने का निर्देश दिया. कहीं भी किसी तरह की कोई बात हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करने की बात कही. कहा कि कानून अपने हाथ में लेने का कोई भी प्रयास न करें. उन्होंने शांति व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की.
