मुखियाओं ने मांगी सुरक्षा

डीसी से मिला मुखिया संघ का प्रतिनिधिमंडल खूंटी : खटकुरा मुखिया जॉन लुगून की हत्या को लेकर जिला मुखिया संघ का प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिला. मृतक के परिजन को मुआवजा, नौकरी सहित सभी मुखिया को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की. डीसी ने आश्वासन दिया कि घटना को अंजाम देनेवालों को बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने […]

डीसी से मिला मुखिया संघ का प्रतिनिधिमंडल
खूंटी : खटकुरा मुखिया जॉन लुगून की हत्या को लेकर जिला मुखिया संघ का प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिला. मृतक के परिजन को मुआवजा, नौकरी सहित सभी मुखिया को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की. डीसी ने आश्वासन दिया कि घटना को अंजाम देनेवालों को बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने मुखियाओं को सामूहिक रूप से कार्य करने व बाहरी लोगों के बहकावे में न आने की बात कही.
उन्होंने कहा कि मुखिया अपने पंचायतों में निर्भीक होकर कार्य कर सके, इसके लिए जिला प्रशासन आवश्यक कदम उठायेगा. उन्होंने ऑपरेशन एएसपी को अभियान चलाकर दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. इधर, मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा कैथा ने बताया कि उक्त घटना को लेकर संघ की बैठक 24 जून को खूंटी में होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >