किसानों का विकास प्राथमिकता : उपायुक्त

खूंटी : प्रखंड कृषि जागृति अभियान के तहत बुधवार को खूंटी के किसान भवन में किसानों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. विदित हो कि 12 से 20 जून तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में क्रमवार कृषि जागृति अभियान का आयोजन होगा. मौके पर डीसी डॉ मनीष रंजन ने कहा कि किसान खूंटी की […]

खूंटी : प्रखंड कृषि जागृति अभियान के तहत बुधवार को खूंटी के किसान भवन में किसानों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. विदित हो कि 12 से 20 जून तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में क्रमवार कृषि जागृति अभियान का आयोजन होगा. मौके पर डीसी डॉ मनीष रंजन ने कहा कि किसान खूंटी की प्रगति के लिए उपस्थित हैं. यह खुशी की बात है. जिला प्रशासन की कोशिश होगी कि सरकार की जितनी भी योजनाएं आ रही हैं, सभी का सफलता पूर्वक किसानों तक पहुंचाया जा सके.

अभियान के तीनों चरणों में जिले के 86 पंचायतों के किसानों के लिए मिट्टी की जांच, मछली का जीरा, गाय का वितरण, बकरी पालन, सखी मंडल को धान, उड़द आदि का वितरण सहित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. उन्होंने किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. जिला प्रशासन एवं विभाग की कोशिश अगले तीन साल में किसानों के आय को दोगुणा करने की है. उपायुक्त ने आगे बताया कि फसल बीमा वर्ष 15-16 की राशि जिला को प्राप्त हो चुकी है. शीघ्र संबंधित किसानों के बीच इसका वितरण कर दिया जायेगा.

कार्यक्रम के मौके पर डीडीसी मृत्युंजय वर्णवाल, जिला कृषि पदाधिकारी नरेश चौधरी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी विमल लकड़ा, आत्मा के निदेशक अमरेश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >