व्यवसायी को गोली मारी, रिम्स रेफर

तोरपा : मरचा गांव निवासी व्यवसायी परमानंद केसरी को मंगलवार को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया. परमानंद तोरपा साप्ताहिक हाट में लाह व महुआ की खरीदारी करने आया था. जानकारी के अनुसार परमानंद टाटी रोड पर अपनी दुकान पर बैठा हुआ था. इसी बीच मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे तथा उससे […]

तोरपा : मरचा गांव निवासी व्यवसायी परमानंद केसरी को मंगलवार को अपराधियों ने गोली मार कर घायल कर दिया. परमानंद तोरपा साप्ताहिक हाट में लाह व महुआ की खरीदारी करने आया था. जानकारी के अनुसार परमानंद टाटी रोड पर अपनी दुकान पर बैठा हुआ था.
इसी बीच मोटरसाइकिल सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे तथा उससे पैसे की मांग करने लगे. पैसा देने से इनकार करने पर अपराधियों ने उससे हाथापाई की. इसके बाद उसे पीछे खेत की ओर ले गये. इसी बीच एक अपराधी ने उस पर गोली चला दी. गोली परमानंद के पैर में लगी. रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर किया गया है.
व्यवसायी ने अपराधियों द्वारा 75 हजार रुपये लूटे जाने की बात कही है. इधर, सूचना पाकर एसडीपीओ नाजिर अख्तर, थाना प्रभारी अमित तिवारी सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे व मामले की जांच की. एसडीपीओ ने कहा कि अपराधियों की पहचान कर ली गयी है, उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >