प्रखंड के बासकी गांव में नवनिर्मित नर्मदेश्वर शिव मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. 1001 महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुईं. शोभायात्रा में “बोल बम” और “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा. कलश यात्रा में सबसे आगे नौ कन्याएं सिर पर पवित्र कलश धारण कर चल रही थीं. कलश यात्रा बासकी गांव स्थित नवनिर्मित मंदिर परिसर से शुरु हुई. श्रद्धालु छह किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए तोरपा स्थित छाता नदी छठ घाट पहुंची. नदी तट पर गंगा पूजन व अन्य वैदिक अनुष्ठानों के बाद कलश में पवित्र जल भरा गया. बनारस से आये आचार्य पंडित शिवगिरी, पंडित अमित मिश्रा तथा पंडित मंदीप उपाध्याय, मदन गोस्वामी व पंडित कन्हैया गोस्वामी ने पूजा करायी. इसके बाद यात्रा कर्रा रोड, मेन रोड, तोरपा मिशन और तपकारा रोड होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची. यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते रहे. कलश यात्रा खत्म होने के बाद नौ कन्याओं की आरती उतारी गयी. वेदी पूजन, पंचांग पूजन सहित कई अनुष्ठान किये गये. मंदिर निर्माण के लिए भूमि दान देनेवाले राजेंद्र सिंह सपत्नीक मुख्य यजमान शामिल हुए.
गांव में मांस-मदिरा का सेवन बंद :
प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे बासकी गांव में उत्साह और उल्लास का वातावरण है. गांव को झंडे-पताकाें से सजाया गया है. अनुशासन और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है. ग्रामीणों ने आपसी सहमति से महोत्सव की अवधि में मांसाहार और मदिरा सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. पुरोहित पंडित अनिल मिश्रा ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को शिवलिंग व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कराया जायेगा. साथ ही जलाधिवास, पुष्पाधिवास, अन्नाधिवास सहित विभिन्न अनुष्ठान होंगे. सुबह से अखंड हरि-कीर्तन प्रारंभ होगा. श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गयी है.
नर्मदेश्वर शिवलिंग लाया गया :
उल्लेखनीय है कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी 2024 को ही इस मंदिर का शिलान्यास किया गया था. वहीं, महाकाल की नगरी उज्जैन से 22 जनवरी 2026 को नर्मदेश्वर शिवलिंग बासकी गांव लाया गया है. आयोजन को सफल बनाने में राजनाथ सिंह, शिव कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, राम नरेश सिंह, सोनू सिंह, एमपी सिंह, गोपाल सिंह आनंद सिंह, सुरेंद्र सिंह, विक्रम महतो सहित पूरे गांव के श्रद्धालु सहयोग कर रहे हैं.
बासकी गांव में नर्मदेश्वर शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरूB
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.