बचरा में कोरोना संक्रमित पाये जाने से दहशत

बचरा में कोरोना संक्रमित पाये जाने से दहशत

पिपरवार : थाना क्षेत्र के 64 कॉलोनी बचरा में युवक के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर लोगों में दहशत है. 24 घंटे बीत जाने के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों के नहीं पहुंचने से लोग चिंतित हैं. अब तक कंटेनमेंट जोन नहीं बनाया गया है और न ही संक्रमित युवक के परिजनों की स्वास्थ्य जांच की गयी है.

इसके अलावा युवक के संपर्क में आये लोगों की सूची तैयार कर उन्हें कोरेंटिन की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो सकी है. मुहल्ले में प्रशासनिक सख्ती नहीं होने से लोग भीड़ लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं. इस संबंध में टंडवा बीडीओ प्रताप टोप्पो ने बताया कि हमें अभी तक जिला से किसी तरह की सूचना नहीं मिली है.

दिशा-निर्देश मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी. ज्ञात हो कि युवक में कोरोना की पुष्टि होने के बाद शनिवार रात रिम्स के कोविड विभाग उसे इलाज के लिए रांची ले गया. बताया जाता है कि दो जिले का मामला होने के कारण अब तक चतरा जिला प्रशासन को सूचना नहीं मिल पायी है. जिससे स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक कार्रवाई में विलंब हो रहा है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >