Kal Ka Mausam: झारखंड में पलामू से गुजर रहा है मानसून ट्रफ, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Kal Ka Mausam: झारखंड में कई दिनों की बारिश के बाद मानसून थोड़ा कमजोर पड़ा है. पलामू से एक ट्रफ गुजर रहा है. मौसम वैज्ञानिक से जानें कैसा रहेगा कल का मौसम.

Kal Ka Mausam: मानसून ट्रफ झारखंड के डालटेनगंज से गुजर रहा है. दक्षिणी पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उससे सटे इलाकों में चक्रवातीय क्षेत्र बना हुआ है. इसका असर आने वाले दिनों में झारखंड में देखने को मिलेगा. कल का मौसम कैसा रहेगा, इसके बारे में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने जानकारी दी है.

3 दिन तक झारखंड के तापमान में 2-3 डिग्री की होगी वृद्धि

मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि कल यानी सोमवार और मंगलवार (8 और 9 जुलाई) को झारखंड में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी. इसके बाद अगले 2 दिन तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है.

गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि आज यानी रविवार को झारखंड में कुछ जगहों पर गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हुई. मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि इस दौरान मानसून की गतिविधि प्रदेश में कमजोर रही.

दुमका के कुशियारी में हुई सबसे ज्यादा 112 मिलीमीटर वर्षा

मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड की उपराजधानी दुमका के कुशियारी में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 112 मिलीमीटर वर्षा हुई. सबसे अधिक अधिकतम तापमान सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया. यहगां का उच्चतम तापमान 36.5 डिग्री सेंटीग्रेड रहा जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड रांची में दर्ज किया गया.

झारखंड में कहां कितनी वर्षा हुई

  • कुशियारी में 112 मिलीमीटर
  • हिरनपुर में 40.2 मिलीमीटर
  • पाकुड़िया में 25 मिलीमीटर
  • महेशपुर में 21.2 मिलीमीटर
  • पथरगामा में 20.2 मिलीमीटर
  • गोड्डा में 16.4 मिलीमीटर
  • तिलैया में 12.8 मिलीमीटर
  • हिरोडीह में 12.6 मिलीमीटर
  • राजमहल में 10.2 मिलीमीटर
  • बारियातू में 8.0 मिलीमीटर
  • राजधनवार में 7.4 मिलीमीटर
  • महगावां में 7.2 मिलीमीटर
  • मोहनपुर में 7.2 मिलीमीटर
  • नंदाडीह में 6.4 मिलीमीटर
  • मसानजोर में 5.2 मिलीमीटर
  • परसाबाद में 4.4 मिलीमीटर
  • बोकारो थर्मल में 3.4 मिलीमीटर
  • बोरियो में 3.2 मिलीमीटर
  • गिरिडीह में 3 मिलीमीटर
  • कोडरमा में 2.6 मिलीमीटर
  • तिलैया डीवीसी में 2.4 मिलीमीटर
  • महारो में 2.2 मिलीमीटर
  • बरही डीवीसी में 2.2 मिलीमीटर
  • चंदवा में 2 मिलीमीटर
  • साहिबगंज केवीके में 2 मिलीमीटर
  • गढ़वा में 1.8 मिलीमीटर
  • गुमला बिशुनपुर में 1.5 मिलीमीटर
  • पदमा डीवीसी में 1.4 मिलीमीटर
  • लोहरदगा केवीके में 1 मिलीमीटर
  • हजारीबाग केवीके में 1 मिलीमीटर
  • बोकारो केवीके में 0.5 मिलीमीटर
  • पलामू डालटेनगंज केवीके में 0.5 मिलीमीटर
  • मैथन में 0.2 मिलीमीटर

बोकारो में 231 मिलीमीटर बरसा मानसून

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 1 जून से 7 जुलाई तक राजधानी रांची में 177.7 मिलीमीटर वर्षा हुई है. जमशेदपुर में 76.5 मिलीमीटर, डालटेनगंज में 139 मिलीमीटर, बोकारो-थर्मल में 231 मिलीमीटर और चाईबासा में 97.5 मिलीमीटर वर्षा मानसून के सीजन में हुई है. पिछले 24 घंटे में रांची, जमशेदपुर और डालटेनगंज समेत कई जिलों में बिल्कुल बारिश नहीं हुई. झारखंड में मानसून के बारिश की कमी घटकर 49 फीसदी रह गई है. अब तक पूरे झारखंड में 129.3 मिलीमीटर बरसा हुई है.

Also Read

Jharkhand Weather: बदला मौसम, रांची को गर्मी से मिली राहत, झारखंड में 24 तक बारिश के आसार

Jharkhand Weather: सरायकेला में मॉनसून ने दिया दगा, 22 साल बाद जून के माह में सबसे कम बारिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >