JPSC Student Protest: लाठीचार्ज और वाटर कैनन के बाद भी नहीं हटे छात्र, पुलिस पर फेंकी बोतलें

JPSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों का आक्रोश उफान पर है. विधानसभा घेराव के प्रयास में पुलिस ने वाटर कैनन और लाठीचार्ज का इस्तेमाल किया, लेकिन छात्र डटे रहे. जानिए प्रदर्शन की ताजा स्थिति.

रांचीः JPSC परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ रहे छात्र सातवें और आखिरी बैरिकेड तक पहुंच गए. छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन से पानी की तेज बौछार की. पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शन स्थल पर तनाव बढ़ गया.

वाटर कैनन की बौछार के बीच डटे रहे छात्र छात्रों को विधानसभा घेराव के लिए आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की तेज बौछार की. हालांकि, इसके बावजूद छात्र पीछे हटने के बजाय डटे रहे. कई छात्र पानी की बौछार के बीच डांस करते नजर आए. उत्साहित छात्रों ने पुलिस से कहा, 'और चलाओ, और चलाओ.' छात्रों के इस अंदाज से कुछ देर के लिए प्रदर्शन स्थल का माहौल अलग नजर आया. पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है.

ये भी पढ़ें- JPSC Protest: 'भइया, थोड़ा और प्रेशर मारो न'...वाटर कैनन खुलते ही झूमने लगे आंदोलनकारी छात्र

लाठीचार्ज के बाद छात्रों ने पुलिस की ओर फेंकी बोतलें

JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर विधानसभा घेराव कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. कार्रवाई के बाद प्रदर्शन स्थल पर तनाव बढ़ गया. इसके बाद कुछ छात्रों ने पुलिस की ओर बोतलें फेंकीं. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है.

विधानसभा घेराव के दौरान पुलिसकर्मी घायल

रांची में छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है. प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच धक्का-मुक्की हुई. इसी दौरान पुलिसकर्मी घायल हो गया. मौके पर मौजूद अन्य जवानों ने स्थिति संभाली. घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई.

घायल पुलिस का जवान

ये भी पढ़ें- Jharkhand Vidhan Sabha March Live: सातवें बैरिकेड तक पहुंचे छात्र, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बैरिकेडिंग तक पहुंचने पर पुलिस ने की कार्रवाई

छात्रों के बैरिकेडिंग तक पहुंचने और उसे पार कर आगे बढ़ने की कोशिश के बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने के लिए लाठीचार्ज किया. मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है और सुरक्षा बल लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

बैरिकेड तोड़ उसपर बैठे छात्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >