झारखंड में अभी ठंड से राहत नहीं, शुष्क रहेगा मौसम

Jharkhand Weather Report: झारखंड में ठंड का असर जारी है. रांची सहित कई जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री के बीच रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है. सुबह कुहासा छाएगा और दिन में हल्की धूप निकलेगी. अगले पांच दिन के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे पूरी खबर पढ़ें.

Jharkhand Weather Report: झारखंड में ठंड का असर फिलहाल कम होने वाला नहीं है. मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. वहीं, अधिकतम तापमान 26 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है.

रांची में सुबह कुहासा, दिन में हल्की धूप

झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. सुबह के समय हल्का से मध्यम कुहासा छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत महसूस होगी. मौसम केंद्र के अनुसार, फिलहाल मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

उत्तर-पूर्वी झारखंड में 10 डिग्री तक गिरेगा पारा

उत्तर-पूर्वी झारखंड के विभिन्न जिलों में ठंड का असर बरकरार रहेगा. देवघर, धनबाद और दुमका में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रहेगा. वहीं अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री तक जा सकता है. गिरिडीह में तीसरे और चौथे दिन न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक गिरने का अनुमान है. गोड्डा और पाकुड़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच सकता है, लेकिन सुबह-शाम की ठंड बनी रहेगी. साहिबगंज में भी न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री के आसपास रहेगा.

उत्तर-पश्चिमी जिलों में सबसे अधिक ठंड

उत्तर-पश्चिमी झारखंड के जिलों में पारा और नीचे जा सकता है. पलामू और गढ़वा जिले में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री तक गिरने का अनुमान है. चतरा और लातेहार जिले में भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहेगा. लोहरदगा में एक दिन पारा 8 डिग्री तक जा सकता है. कोडरमा में भी न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. इन इलाकों में सुबह और रात के समय ठिठुरन अधिक महसूस होगी.

मध्य झारखंड में स्थिर रहेगा मौसम

मध्य झारखंड के जिलों में मौसम कमोवेश स्थिर रहेगा. बोकारो और रामगढ़ जिले में न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री के बीच रहेगा. हजारीबाग में भी पारा 9 से 11 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. खूंटी और गुमला जिले में न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री तक गिर सकता है. विशेषकर गुमला में तीसरे और चौथे दिन 7 डिग्री तक तापमान पहुंचने की संभावना है.

दक्षिणी झारखंड में दिन में गर्मी, सुबह ठंड

दक्षिणी और कोल्हान क्षेत्र के जिलों में दिन का तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहेगा. पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर जिले में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री तक पहुंच सकता है. हालांकि न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच रहेगा. पश्चिमी सिंहभूम के सरायकेला और चाईबासा जिले में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच रहेगा. वहीं सिमडेगा में न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: पेपरलेस कैसे होगी झारखंड विधानसभा? ट्रेनिंग के पहले ही दिन 35 माननीय रहे गायब

फिलहाल बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले पांच दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है. आसमान साफ रहेगा और शुष्क मौसम बना रहेगा. सुबह के समय हल्का कुहासा छाने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव फिलहाल झारखंड पर नहीं पड़ रहा है. इसलिए तापमान में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. ऐसे में लोगों को अभी ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है. सुबह और रात के समय गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें: मंईयां सम्मान के लाभुकों को जल्द मिलेगा पैसा, देने की तैयारी में सरकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >