झारखंड में तेज आंधी और बारिश, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम ने फिर करवट ने ली है. मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की है.

Jharkhand Weather: झारखंड में शनिवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला रहा. तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया. रांची के डोरंडा बाजार में विशाल पेड़ उखड़कर गिरने से बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही और यातायात प्रभावित हुआ. वहीं, खराब मौसम के कारण रांची आने वाली चार उड़ानों को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा और एक विमान रद्द कर दिया गया. शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि अगले 24 से 48 घंटे तक मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताई गई है. 

ऑरेंज अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने रविवार को भी राज्य के कई जिलों में तेज आंधी, मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की चेतावनी जारी की है. रांची सहित खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, धनबाद, कोडरमा और गिरिडीह में कहीं-कहीं 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

बारिश का रिकॉर्ड 

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. खूंटी में 19 मिमी और रांची में आठ मिमी बारिश हुई. सिमडेगा में 37 मिमी बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश धनबाद के तोपचांची में 77.2 मिमी रिकॉर्ड की गई. 

1-3 जून तक का मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून 2026 को राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्से को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात होने की संभावना है. वहीं, 2-3 जून को राज्य के दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों (रांची, लोहरदगा और गुमला जिला) और उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र (लातेहार जिला) में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा और वज्रपात की आशंका जताई गई है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में बड़ी सफलता: 5 लाख के इनामी और ‘झांगुर ग्रुप’ का सरगना रामदेव उरांव ने दो साथियों संग किया सरेंडर

यह भी पढ़ें: रांची के नामकुम ग्रिड में मरम्मत से रविवार को 3 घंटे गुल रहेगी बत्ती, मेन रोड-बरियातू समेत कई इलाके प्रभावित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >