झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नये जज, केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए न्यायाधीश मिले हैं. केंद्र सरकार ने तीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है. इस नियुक्ति के साथ ही हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है.

Jharkhand High Court Judges : झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर के तीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों (पीडीजे) को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचना (नोटिफिकेशन) जारी कर दी गयी है.

कॉलेजियम की अनुशंसा पर नियुक्ति

विगत दिनों सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गढ़वा के पीडीजे मनोज प्रसाद, साहिबगंज के पीडीजे अखिल कुमार तथा डालटनगंज के पीडीजे राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश बनाये जाने की अनुशंसा की थी. कॉलेजियम की अनुशंसा पर केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी किया.

ये भी पढ़ें: झारखंड कांग्रेस में खींचतान: केशव महतो ने अभिलाष साहू को बनाया उपाध्यक्ष, प्रभारी के. राजू ने कहा- पहले जांच, फिर पदभार

13 से बढ़कर 16 हुई जजों की संख्या, स्वीकृत पद 25

उल्लेखनीय है कि झारखंड हाईकोर्ट में वर्तमान में चीफ जस्टिस एमएस सोनक सहित 13 न्यायाधीश कार्यरत थे. तीन नये न्यायाधीशों की नियुक्ति के बाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 16 हो गयी है. वहीं, हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के कुल स्वीकृत पद 25 हैं.

ये भी पढ़ें: Jharkhand High Court: कोर्ट जाने पर कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाल सकते, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rana pratap

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >