झारखंड में खुलेगा Lawn Bowls का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 2030 कॉमनवेल्थ पर संघ की नजर

झारखंड लॉन बॉल संघ ने सरकार से राज्य में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलने का आग्रह किया है. संघ का लक्ष्य 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स में झारखंड को पदक दिलाना है. खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दिलाने पर संघ का जोर है.

झारखंड लॉन बॉल संघ ने सरकार राज्य में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलने का आग्रह किया है. शनिवार को झारखंड ओलिंपिक संघ (जेओए) के कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में संघ के महासचिव मधुकांत पाठक ने कहा कि संघ लंबे समय से झारखंड सरकार से राज्य में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलने की मांग कर रहा है. यदि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये, तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पदक जीत सकते हैं. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खुलने से संघ 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स में झारखंड की झोली पदकों से भरने का लक्ष्य लेकर तैयारी करेगा. वहीं, संघ की अध्यक्ष शीतल झा ने कहा कि खिलाड़ियों को अभ्यास की हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराना संघ की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि झारखंड के खिलाड़ी देश और विदेश में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं, ऐसे में उन्हें बेहतर प्रशिक्षण, अभ्यास और अन्य संसाधन उपलब्ध कराने की जरूरत है. 

2030 कॉमनवेल्थ पर नजर 

संघ ने इसी वर्ष से 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी शुरू करने की योजना बनायी है. आनेवाले महीनों में मलेशियन ओपन, राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज समेत कई प्रतियोगिताओं में झारखंड के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. अध्यक्ष शीतल झा ने बताया कि आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित भारतीय टीम के आठ खिलाड़ियों में पांच झारखंड के हैं. 

आगामी प्रतियोगिताओं की सूची

मलयेशियन ओपन 

21 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 (झारखंड से 4 पुरुष और 4 महिला खिलाड़ी) 

मेघालय टेस्ट मैच

12 से 20 अक्तूबर 2026 (रांची) 

राष्ट्रीय अंडर-25 व अंडर-18 प्रतियोगिता 

अक्टूबर 2026 (भुवनेश्वर) 

हांगकांग क्लासिक चैंपियनशिप

05 से 16 नवंबर 2026 (महिला पेयर्स) 

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज 

13 से 20 नवंबर 2026 (न्यूजीलैंड) 

ये भी पढ़ें- झारखंड चेंबर चुनाव: 21 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 65 प्रत्याशियों में मुकाबला

नौकरी मामले में दशहरा के बाद सीएम से मिलेंगे

खिलाड़ियों को नौकरी कब तक मिलेगी, यह पूछे जाने पर जेओए के महासचिव मधुकांत पाठक ने बताया कि पिछले खेल मंत्री (स्वर्गीय सुदिव्य कुमार) से इस मामले में बात हुई थी और उन्होंने दिसंबर 2026 तक पर पहल करने का आश्वासन दिया था. विभागों से भी वैकेंसी की जानकारी मांगी गयी है. वैसे दशहरा के बाद जेओए का प्रतिनिधिमंडल इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेगा. 

ये भी पढ़ें- वन भूमि पर बन रहा था पक्का मकान, वन विभाग ने जेसीबी से ध्वस्त किया निर्माण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >