सीता सोरेन के नामांकन में शामिल होंगीं महिलाएं : बबीता

भाजपा नेत्री बबीता झा ने मिहिजाम में की बैठक

फोटो – 02 भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता को सम्मानित करतीं बबीता झा व अन्य प्रतिनिधि, मिहिजाम भाजपा के वरीय नेता बिंदेश्वरी ओझा के आवास पर लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेत्री बबीता झा ने बैठक की. उन्होंने कहा कि सीता सोरेन के नामांकन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल होंगीं. उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि अधिक से अधिक महिलाओं को अपने साथ जोड़े. ताकि महिलाएं भी सशक्त हों. वहीं घर-घर जाकर पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा किये विकास के कार्यों को लोगों को बताने की अपील की. कहा भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन की जीत को लेकर सभी कार्यकर्ता मेहनत कर रहे हैं. मौके पर वरिष्ठ नेता बिंदेश्वरी ओझा, रामवती ओझा, ओम प्रकाश यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >