5 साल का प्यार, 15 दिन का वादा टूटा तो जामताड़ा पहुंची युवती, हंगामे के बाद लौटी धनबाद

पांच साल के प्रेम-प्रसंग के बाद शादी का वादा टूटा तो धनबाद की युवती प्रेमी के घर जा पहुंची.युवती का आरोप है कि राहुल की मां ने उसके साथ मारपीट की. मामला पुलिस तक पहुंचा.

प्रतिनिधि, विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव में शुक्रवार को पांच वर्षों से चल रहे प्रेम-प्रसंग को लेकर हंगामा हो गया. धनबाद की एक युवती सुबह करीब नौ बजे प्रेमी राहुल कुमार मंडल के घर शादी की आस लेकर पहुंची. युवती का आरोप है कि राहुल की मां ने उसके साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की तथा उसका बैग व अन्य सामान सड़क पर फेंक दिया.

15 दिन पहले भी मारपीट का लगाया था आरोप

युवती के अनुसार, करीब 15 दिन पहले भी उसके साथ मारपीट की गयी थी. उस समय पुलिस की मौजूदगी में उसने लिखित आवेदन दिया था. युवती का कहना है कि राहुल ने शादी का आश्वासन देते हुए आवेदन वापस लेने को कहा था. साथ ही 15 दिनों के भीतर शादी करने की बात कही थी.

युवती के मुताबिक, तय समय बीतने के बाद भी शादी का वादा पूरा नहीं हुआ. इसके बाद वह शुक्रवार को दोबारा मंझलाडीह स्थित राहुल के घर पहुंची, जहां विवाद बढ़ गया.

पुलिस पहुंची तो युवती को थाना ले जाया गया

घटना की सूचना मिलने पर करमाटांड़ पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाना ले आयी.

पुलिस की सलाह के बाद युवती धनबाद लौट गयी. मामले में फिलहाल किसी पक्ष की ओर से करमाटांड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है. पुलिस ने युवती को संबंधित थाना में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >