वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

चित्तरंजन महिला समिति हाइस्कूल में 56वां वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

मिहिजाम. चित्तरंजन महिला समिति हाइस्कूल में 56वां वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें विद्यालय के छात्राओं ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई. जिला परिषद सदस्य मो अरमान बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे. मुख्य अतिथि ने विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया. छात्राओं को खेल के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि खेलकूद न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक है. उन्होंने छात्राओं को मोबाइल फोन को सीमित उपयोग की सलाह दी. विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि व शिक्षकों ने प्रमाण-पत्र प्रदान किया. मौके पर प्रधानाध्यापिका सोमा साह, अध्यापिका रत्ना सोम, अर्धेन्दु राय, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >