ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का लगाया आरोप

जामताड़ा के भरचंडी गांव में सड़क और कल्वर्ट निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का ग्रामीणों ने विरोध किया है। जानें क्या है पूरा मामला और विभाग का जवाब।

संवाददाता, जामताड़ा. दक्षिणबहाल पंचायत अंतर्गत भरचंडी गांव में करोड़ों रुपये की लागत से चल रहे सड़क, कल्वर्ट और गार्डवाल निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है. ग्रामीण केवल दास, शोभन दास आदि ने निर्माण में अनियमितता, घटिया सामग्री के उपयोग और गुणवत्ता मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए विरोध जताया है. ग्रामीणों के अनुसार, भरचंडी जाने वाली सड़क पर कल्वर्ट निर्माण के लिए करीब डेढ़ माह पहले खुदाई की गयी थी, लेकिन अब तक निर्माण पूरा नहीं हो सका है. अधूरे निर्माण के कारण बनाए गए डायवर्जन से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उनका कहना है कि आए दिन लोग डायवर्जन में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. वहीं, स्कूली बच्चों को भी आवागमन में कठिनाई हो रही है, उन्हें समय पर विद्यालय पहुंचने में परेशानी होती है. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी नहीं होने से ठेकेदार मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं. विभाग के अधिकारी मौके पर निरीक्षण के लिए नहीं आते, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप निराधार : जेइ ग्रामीण विकास विभाग के जेइ ने ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है. कहा कि सड़क, कल्वर्ट और गार्डवाल का निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है. निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है. गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया गया है. -अब्दुल कुदुस, जेइ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Umesh kumar

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >