नगर भ्रमण के साथ वैशाखी कीर्तन का समापन

प्रखंड के घाटी, बड़बहाल, मंडरो आदि गांव में एक माह तक चले वैशाखी कीर्तन का समापन बुधवार को हुआ.

नारायणपुर. प्रखंड के घाटी, बड़बहाल, मंडरो आदि गांव में एक माह तक चले वैशाखी कीर्तन का समापन बुधवार को हुआ. इसको लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया. वर्षों से चली आ परंपरा को लेकर लोगों में प्रभु की भक्ति देखने को मिलती है. हिंदी पंचांग में वैशाख माह की शुरुआत होते ही मासिक कीर्तन का शुभारंभ ठाकुरबाड़ी से होता है. पूरे गांव का भ्रमण करते हुए सभी मंदिरों में भजन कीर्तन संपन्न होता है. अंतिम दिन नगर भिक्षा की जाती है. इसके बाद रात्रि में प्रसाद बनता है एवं लोगों के बीच वितरण किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >