करमाटांड़ में आठवीं बोर्ड परीक्षा की शांतिपूर्ण संपन्न

विद्यासागर. कक्षा आठवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा सोमवार को झुमका देवी मध्य विद्यालय में हुई.

विद्यासागर. कक्षा आठवीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा सोमवार को झुमका देवी मध्य विद्यालय में हुई. कुल 234 परीक्षार्थियों में से 227 ने परीक्षा दी. 07 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. आरजीआरजी हाइस्कूल करमाटांड़ में 660 परीक्षार्थियों में से 638 सम्मिलित हुए, जबकि 22 अनुपस्थित रहे. पीएम श्री उमवि पिंडारी में 140 परीक्षार्थियों में से 137 उपस्थित और तीन अनुपस्थित रहे. वहीं केंद्राधीक्षक रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि परीक्षा के दौरान अनुशासन एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सघन निगरानी की व्यवस्था की गई थी. परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के जांच के उपरांत ही केंद्र में प्रवेश दिया गया. इस दौरान उपकेंद्राधीक्षक रामाशीष लाल, वीक्षक सुजाता कुमारी, मनोज कुमार पोद्दार, सफाउल रहमान, कुमारी उर्मिला, अनंत पंडित, इंदल कुमार पोद्दार, कार्तिक मंडल, इरशाद अंसारी, मदन मोहन भंडारी, देवनारायण गुप्ता, शिवशंकर मंडल, अनिल कुमार दुबे,टुनटुन पोद्दार आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >