बीपीएल बच्चे नामांकन के लिए 21 तक करें आवेदन

जामताड़ा. जिले में संचालित गैर सहायता मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में प्रवेश कक्षा में नामांकन लिया जायेगा.

जिले भर में 19 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय हैं संचालित, कुल 184 सीटें हैं खाली फोटो – 10 समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय, जामताड़ा संवाददाता, जामताड़ा नि:शुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत जिले में संचालित गैर सहायता मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में प्रवेश कक्षा में शैक्षणिक क्षेत्र 2026-27 में अभिवंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों का नामांकन किया जाएगा. इसके लिए 25% सीट आरक्षित रखा गया है. जिले भर में 19 मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत बीपीएल बच्चों का प्रवेश कक्षा में नामांकन के लिए कुल 184 सीट हैं. नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 मार्च तक लिए जाएंगे. 25 मार्च को जिला मुख्यालय में आवेदनों की जांच की जायेगी. 27 मार्च को चयनित बच्चों का नामांकन के लिए समिति की ओर से स्वीकृति दी जायेगी. 28 मार्च को चयनित बच्चों की सूची जिला कार्यालय से जारी की जायेगी. चयनित बच्चों की सूची विद्यालयों को उपलब्ध कराने की तिथि 28 तारीख है. इसके बाद 28 मार्च से 11 अप्रैल तक चयनित बच्चों का विभिन्न विद्यालयों में नामांकन लिया जायेगा. 15 अप्रैल को विद्यालयों की ओर से नामांकित बच्चों की सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना है. सीट खाली रहने पर 16 अप्रैल से दूसरी सूची जारी की जाएगी. विद्यालय क्षेत्र में रहने वाले अभिभावक अपने आसपास के निजी विद्यालयों में बालक एवं बालिका का नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. विद्यालय का नाम व रिक्त 25 प्रतिशत सीटों की संख्या लालमोहन राय मेमोरियल स्कूल गोल पहाड़ी-10, एसआर पब्लिक स्कूल दक्षिणबहाल-07, संत जोसेफ स्कूल-10, डीएन एकेडमी एकेडमी-10, द मिशन स्कूल-10, ज्ञान रेनू विद्यालय-08, संत एंथोनी स्कूल-10, डीएवी पब्लिक स्कूल-08, संत मेरी स्कूल मिहिजाम-06, सृजन पब्लिक स्कूल मिहिजाम-20, चितरंजन नेशनल कॉलेजिएट स्कूल मिहिजाम-10, संस्कार इंटरनेशनल स्कूल-05, ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल-10, संत थॉमस इंटरनेशनल स्कूल बुधुडीह-12, डॉक्टर नागेंद्र सिंह स्कूल, मिहिजाम-05, ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल कालाझरिया-10, सिदो-कान्हू मॉडल स्कूल नाला-15, प्रसन्न पंकज मेमोरियल स्कूल, संगाजोरी-10 व शंकरा मिशन फतेहपुर में 08 सीटें हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >