शत-प्रतिशत मनरेगा मजदूरों का करें ई-केवाईसी : बीडीओ

कुंडहित. प्रखंड सभागार में बीडीओ जमाले राजा की अध्यक्षता में मनरेगा सहित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गयी.

कुंडहित. प्रखंड सभागार में बीडीओ जमाले राजा की अध्यक्षता में मनरेगा सहित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गयी. बीडीओ ने लंबित योजनाओं को जल्द बंद करने, मजदूरों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी करने व प्रधानमंत्री आवास निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया. अग्रिम राशि लेने के बावजूद आवास निर्माण शुरू नहीं करनेवाले लाभुकों को चिह्नित कर नोटिस देने को कहा. पंचायत सचिवों को योजनाओं का जियो टैगिंग पूरा करने व 15वीं वित्त आयोग मद की शेष राशि शीघ्र खर्च करने का निर्देश दिया. बीडीओ ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. माैके पर बीपीओ विद्युत मुर्मू, एइ संदीप सोरेन, जेइ, पंचायत सचिव, प्रखंड समन्वयक, रोजगार सेवक, बीएफटी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >