सड़क हादसे में दो लोग घायल, जामताड़ा रेफर

नारायणपुर के लोहारंगी गांव के समीप सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गये.

नारायणपुर. करमदहा-करमाटांड मुख्य मार्ग पर नारायणपुर के लोहारंगी गांव के समीप सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गये. करमाटांड़ के रतनुडीह निवासी 35 वर्षीय जमुना सिंह, नारायणपुर के चिरूडीह निवासी 30 वर्षीय झुलन राय एवं कालीपुर निवासी 32 वर्षीय राजीव शर्मा नारायणपुर की ओर से अपने घर बाइक से जा रहे थे. लोहारंगी गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया. इससे बाइक सवार जमुना सिंह एवं झुलन राय घायल हो गये, जबकि राजीव सिंह को हल्की-फुल्की चोटें आने के बाद वह बाइक लेकर पतरोडीह गांव चले गये. दोनों घायलों का प्राथमिक इलाज सीएचसी नारायणपुर में किए जाने के बाद चिकित्सकों ने जामताड़ा रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >