फेंसिडिल सिरप के अवैध धंधे के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार

सलानपुर थाने की पुलिस ने प्रतिबंधित फेंसिडिल सिरप के अवैध धंधे में सक्रिय होने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

मिहिजाम. सीमावर्ती सलानपुर थाने की पुलिस ने प्रतिबंधित फेंसिडिल सिरप के अवैध धंधे में सक्रिय होने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों में सुमन दत्ता उर्फ कुतरा और चंदन रुद्र उर्फ लादेन शामिल है. पुलिस ने गुप्त सूचना मिलने के बाद पांच जून की रात बनजेमारी से दोनों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी सलानपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं. पूर्व में भी पुलिस ने विभिन्न अपराधों में संलिप्तता को लेकर इन्हें जेल भेजा था. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक किलो 800 ग्राम प्रतिबंधित फेंसिडिल सिरप जब्त किया है. मालूम हो कि इस सिरप का इस्तेमाल नशे के तौर पर किया जाता है. सरकार ने बहुत पहले ही फेंसिडिस सिरप पर प्रतिबंध लगाया है. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये सिरप कहां से लाते थे और किसे बेचते थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >