सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दो युवा मरीज की मौत

जामताड़ा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दो मरीजों की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की जांच की मांग की जा रही है।

संवाददाता, जामताड़ा. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दो मरीजों की मौत हो गयी. मृतक बिंदापाथर थाना क्षेत्र के चापुड़िया निवासी मुन्ना मोहाली (25) और मिहिजाम थाना क्षेत्र के चंद्रदीपा निवासी बाबूराम मरांडी (45) के थे. दोनों मृतकों के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों का आरोप है कि बुधवार को भर्ती रहने के दौरान डॉक्टर मरीजों को देखने तक नहीं आए और पूरा इलाज नर्सों के भरोसे चलता रहा. कहना है कि समय पर चिकित्सकीय देखरेख मिलती तो मरीजों की जान बचाई जा सकती थी. इधर ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ एपीएन देव ने लापरवाही के आरोपों से इनकार किया. उन्होंने कहा कि उनकी रात में ड्यूटी थी और दोनों मरीजों का नियमित इलाज किया गया. डॉक्टर के अनुसार, दोनों मरीज पहले से गंभीर एवं पुरानी बीमारियों से पीड़ित थे, जिस कारण उनकी मौत हुई है. घटना के बाद परिजनों ने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं मुन्ना मोहली के शव को परिजन निजी वाहन से घर लेकर गये. परिजनों ने मोक्ष वाहन नहीं देने का भी आरोप लगाया. इस बाबत सिविल सर्जन डॉ शिवप्रसाद मिश्रा ने कहा कि प्रथम दृष्टया अगर किसी तरह की चिकित्सकीय लापरवाही सामने आती हैं तो कार्रवाई की जायेगी. चिकित्सक पर हो कार्रवाई, अन्यथा होगा आंदोलन : बबीता झा घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता झा सदर अस्पताल पहुंचीं और मृतकों के परिजनों से मिलीं. कहा कि चिकित्सक के लापरवाही से दो मरीज की मौत हो गयी. डीसी से मांग करते हैं कि जो भी दोषी हैं, उस पर कार्रवाई करें, अन्यथा उग्र आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है. चंद्रडीपा के बाबुराम मरांडी खून उल्टी कर रहा था, लेकिन परिजनों के कहने पर रात में चिकित्सक देखने आए, पर नर्स के भराेसे छाेड़ दिया गया. दूसरा मुन्ना माेहली को बेचैनी लग रहा था. उनकी पत्नी भी बेहोशी हालात में है. 108 में रात को मरीज के परिजन ने फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया. कहा कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी अपने जिले की स्थिति सुधार नहीं पा रहे हैं तो राज्य के अन्य जिलों में स्वास्थ्य व्यवस्था में कैसे सुधार करेंगे. पूरा सिस्टम फेल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >