भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो लोग जख्मी

कोरीडीह टू गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी, जिसमें दो लोग घायल हो गये.

नारायणपुर. थाना क्षेत्र के कोरीडीह टू गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. घटना शनिवार दोपहर बाद की बताई जा रही है. कोरीडीह-टू गांव निवासी इस्लाम मियां ने बताया कि हमारे रहते पड़ोस के ही कुछ लोग जबरन जमीन की घेराबंदी कर रहे थे, जिसका विरोध किया तो मुझे और मेरे परिवार के लुकमान मियां और महबूब अंसारी को मारपीट कर घायल कर दिया. घटना के बाद घायलों का प्राथमिक उपचार सीएचसी नारायणपुर में किया गया. इधर, दूसरे पक्ष के लोग भी मारपीट कर घायल करने का आरोप लगा रहे हैं. दोनों पक्षों की ओर से नारायणपुर थाने में आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >