जामताड़ा : दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में किता-सिल्ली डाउन लाइन पर तीन घंटे के पीक्यूआरएस ब्लॉक के कारण 8 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. इसे देखते हुए रेलवे ने दो मेमू ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है.
गोमो से होगा वर्द्धमान-हटिया मेमू का लघु समापन और प्रारंभ
13503/13504 वर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का लघु समापन एवं लघु प्रारंभ नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो स्टेशन से किया जायेगा. गोमो-हटिया-गोमो खंड पर ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी.
मुरी जंक्शन तक ही चलेगी आसनसोल-रांची मेमू
63598/63597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर का लघु समापन एवं लघु प्रारंभ मुरी जंक्शन स्टेशन पर किया जायेगा. मुरी जंक्शन-रांची-मुरी जंक्शन खंड में ट्रेन की सेवा रद्द रहेगी.
बदलाव को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना बनाने की अपील
रेलवे ने यात्रियों से 8 सितंबर को यात्रा की योजना इन बदलावों को ध्यान में रखकर बनाने की अपील की है, ताकि असुविधा से बचा जा सके.
