कुंडहित में अवैध कोयला लोड दो बाइकें जब्त

पुलिस ने दुमका-आसनसोल मुख्य मार्ग पर धेनुकडीह के समीप अवैध कोयला लदा दो बाइकें जब्त की है.

कुंडहित. पुलिस ने दुमका-आसनसोल मुख्य मार्ग पर धेनुकडीह के समीप अवैध कोयला लदा दो बाइकें जब्त की है. कोयला सहित बाइक को ट्रैक्टर में लोड कर थाना ले जाया गया. जानकारी के अनुसार अवैध कोयला लदे पांच बाइक नाला से दुमका की ओर जा रही थी. गश्ती के दौरान थाना प्रभारी विनय कुमार यादव के नेतृत्व में दो अवैध कोयला लोड बाइक जब्त किया गया. शेष बाइक चालक मौके से फरार हो गये. मामले में कुंडहित थाना कांड संख्या 43/24 दर्ज किया गया है. बाइक चालकों पर प्राथमिक दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >