मिहिजाम में टेलर के ऊपर गिरा पेड़, चालक की बची जान

चित्तरंजन के 3 नंबर गेट के पास तेज आंधी के कारण एक मालवाहक टेलर पर पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।

मिहिजाम: चित्तरंजन रेलनगरी के 3 नंबर गेट के समीप तेज आंधी में एक बड़ा पेड़ मालवाहक टेलर पर गिर गया. हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. पेड़ चालक के केबिन के ऊपर गिरा था, लेकिन चालक ने सुझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से बाहर निकल कर अपनी जान बचा ली.

बताया कि रेलवे का माल लेकर टेलर जैसे ही चित्तरंजन के 3 नंबर गेट पार कर रहा था तभी तेज हवा के कारण सड़क किनारे खड़ा विशाल पेड़ टेलर पर गिर पड़ा. पेड़ के गिरते ही जोरदार आवाज होने पर 3 नंबर गेट डयूटी पर मौजूद आरपीएफ के जवान व राहगीर तत्काल मौके पर पहुंचे. राहत कार्य में जुट गए. घटना दोपहर करीब साढ़े 3 बजे हुई है. उस समय सड़क पर लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम थी. राहगीरों को नुकसान नहीं पहुंचा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >