वेतनमान को लेकर सहायक अध्यापकों का मशाल जुलूस आज

सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के नेता सुभाष मिर्धा ने विभिन्न विद्यालयों में जाकर सहायक अध्यापकों से कहा कि इस बार वेतनमान के लिए आर-पार की लड़ाई हो रही है. सरकार और संगठन आमने-सामने हैं.

जामताड़ा. झारखंड प्रदेश सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के नेता सुभाष मिर्धा ने विभिन्न विद्यालयों में जाकर सहायक अध्यापकों से कहा कि इस बार वेतनमान के लिए आर-पार की लड़ाई हो रही है. सरकार और संगठन आमने-सामने हैं. इसलिए आंदोलन को तेज करने के लिए सभी सहायक अध्यापक अपने-अपने घरों से निकालकर कार्यक्रम में भाग लें. जामताड़ा जिले के सभी प्रखंडों में 30 जून की संध्या 5:00 बजे मशाल जुलूस निकाला जायेगा. प्रखंड के सभी सहायक अध्यापक कार्यक्रम को सफल बनाएं. रविवार को गांधी मैदान समय 4:00 बजे पहुंचना है. संध्या 6:00 बजे मशाल जुलूस गांधी मैदान निकाला जायेगा. मौके पर विकास चंद्र मंडल, लक्ष्मीकांत मंडल, उज्ज्वल मंडल, सुभाष मंडल, कमल मंडल, मोहित मंडल, निपेन मंडल, निखिल चंद्र मंडल, शिवलाल हांसदा, राजेश हेंब्रम आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >