हत्या के तीन आरोपी को मिली आजीवन कारावास की सजा

तृतीय जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव के न्यायालय ने सजा की बिंदु पर मंगलवार को सुनवाई की.

जामताड़ा कोर्ट. तृतीय जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव के न्यायालय ने सजा के बिंदु पर मंगलवार को सुनवाई की. आरोपी नारायणपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी मो शरीफ व सफरूद्दीन, गिरीडीह जिले के अहिल्यापुर निवासी मो इम्तियाज को आजीवन कारावास की सजा व 30-30 हजार रुपये का अर्थदंड की सजा सुनाई. मामले को लेकर बताया गया कि मृतक के पिता फुलझरिया निवासी इस्लाम मियां ने नारायणपुर थाना कांड संख्या 97-2018 दर्ज कराया था. दर्ज प्राथमिकी में तीनों पर आरोप है कि मृतक इमरान अंसारी को घर से बुलाकर ले गया था और गोली मारकर हत्या कर दी उसके शव को मोंगियामारनी के पास बागडोरी नदी के किनारे फेंक दिया था. इसके बाद मृतक के पिता ने नारायणपुर थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >