कुंडहित में जलसहियाओं की टीम ने की साफ-सफाई

कुंडहित. स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंगलवार को कुंडहित में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित हुई.

कुंडहित. स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंगलवार को कुंडहित में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित हुई. इस दौरान जलसहियाओं की टीम ने पंचायत भवन सहित 10 स्थानों की साफ-सफाई की. अभियान में प्रखंड वॉश समन्वयक रफीक हुसैन, जलसहिया बेबीरानी नायक, रेखा किस्कू, सरला मुर्मू, टुंपा पाल, सजनी मरांडी, पानमुनी मुर्मू और पूर्णिमा सिंह शामिल रही. स्थानीय लोगों से सड़क और घर के आसपास कचरा न फैलाने की अपील की. साथ ही उन्हें एकल उपयोग पॉलीथिन और प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के लिए जागरूक किया. कार्यक्रम के समापन पर एकत्रित पॉलीथिन और प्लास्टिक के कचरे को कुंडहित ब्लॉक स्थित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट में संग्रहित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >