बारिश की बूंदें गिरते ही तालाब बन जाता है थाना मोड़ रोड, राहगीर-दुकानदार बेहाल

नारायणपुर बस स्टैंड स्थित थाना मोड़ पर बारिश के कारण जलजमाव से राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन से मरम्मत की मांग की गई है.

नारायणपुर। बारिश की कुछ बूंदें गिरते ही नारायणपुर बस स्टैंड स्थित थाना मोड़ रोड की बदहाली सामने आ जाती है. सड़क के गड्ढेनुमा हिस्सों में पानी जमा होकर तालाब का रूप ले लेता है. इससे राहगीरों, यात्रियों, ऑटो चालकों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जलजमाव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में अब तक ठोस पहल नहीं हुई है.

थाना मोड में जल जमाव के कारण बढ़ी लोगों की समस्या | Prabhat Khabar Network

गंदे पानी के छींटों से दुकानदार भी परेशान

गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे से जुड़ी होने के कारण थाना मोड़ रोड पर दिनभर छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है. सड़क पर जमा गंदे पानी से होकर बड़े वाहन गुजरते हैं तो पानी के छींटे राहगीरों और सड़क किनारे स्थित दुकानों तक पहुंचते हैं. इससे दुकानदारों के कारोबार पर भी असर पड़ रहा है. राहगीरों को सड़क पार करने में परेशानी होती है और फिसलने व दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

जलनिकासी और सड़क मरम्मत की मांग

बस स्टैंड होने के कारण ऑटो चालकों की परेशानी भी बढ़ गई है. पानी जमा रहने से ऑटो खड़ा करने और यात्रियों को वाहनों तक पहुंचाने में मुश्किल होती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या को कई बार समाचार पत्रों के माध्यम से उठाया गया, बावजूद इसके स्थिति में सुधार नहीं हुआ. ऑटो चालकों, दुकानदारों और आम नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने और सड़क की मरम्मत कर स्थायी समाधान की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By निकेश कुमार

निकेश कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. जलालगढ़ (पूर्णिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >