सुखलाल बने उप्रावि मुर्गाडंगाल के एसएमसी अध्यक्ष

उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मुर्गाडंगाल में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन किया गया.

बिंदापाथर. नाला प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय मुर्गाडंगाल में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन किया गया. सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में सुखलाल मुर्मू, उपाध्यक्ष कमल मुर्मू का चयन किया गया. वहीं बाल सांसद कामदेव मुर्मू, सदस्य संयोजक प्रधानाध्यापक गिरधारी मांझी का चयन किया गया. कुल 16 सदस्यों के समिति का चयन किया गया. पर्यवेक्षक के रूप में नैनी प्रसाद गोरांई उपस्थित थे. मौके पर गोरांई ने एसएमसी पुनर्गठन के नियम व शर्तों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. कहा कि विद्यालय का विकास सही रूप से करने में अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होता है. विद्यालय के हर एक समस्या के समाधान के लिए अध्यक्ष की जिम्मेवारी प्रमुख है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >