कुंडहित: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया. शनिवार को नवगठित 20 सदस्यीय समिति की पहली बैठक हुई, जिसमें सुभद्रा बाउरी को अध्यक्ष व लालमोहन दास को उपाध्यक्ष चुना गया. इससे पूर्व आयोजित आमसभा में विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के अभिभावकों की उपस्थिति में 20 सदस्यीय विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया था. बैठक की अध्यक्षता नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुभद्रा बाउरी ने की, जबकि उपाध्यक्ष लालमोहन दास भी मौजूद रहे.
बैठक में 15 अभिभावक सदस्यों तथा पांच नामित सदस्यों सहित कुल 20 सदस्य शामिल हुए. निर्णय लिया गया कि विद्यालय प्रबंधन समिति की नियमित बैठक प्रत्येक माह की 25 तारीख को होगी. बैठक के दौरान छात्राओं की शैक्षणिक गुणवत्ता, आवासीय व्यवस्था, अनुशासन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, मोबाइल फोन के माध्यम से अनावश्यक अवकाश लेने पर नियंत्रण तथा मैट्रिक एवं इंटर की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष कक्षाओं के संचालन के प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें स्वीकृति प्रदान की गई.
महिला अभिभावक सदस्यों में सुभद्रा बाउरी, मानसी बाउरी, लकी पुजहर, रीमा पासी, मोनिका घोष, धोनी राय, सानूकी टुडू, रेखा गोराई, कांती रवानी एवं पद्मावती मरांडी का चयन किया गया. वहीं पुरुष अभिभावक सदस्यों में देवेश्वर टुडू, महादेव सोरेन, शिवधान मुर्मू एवं मेघुलाल टुडू सहित अन्य शामिल हैं.
मौके पर विद्यालय की वार्डन डॉ नीलम कुमारी, अध्यापिका प्रतिमा कुमारी, लेखापाल बहादी हेंब्रम, रेणुका हेंब्रम, लिली टेरेसा, शिउली मंडल, देवयानी माझी, सुप्रिया मंडल, रूपाली मुर्मू, मनोकी मरांडी, नीतू कुमारी, कुनिका दास, सुनैना कुमारी, रिमी दास, छवि कुमारी, उषा मुर्मू सहित अन्य थीं.
