संवाददाता, जामताड़ा
जामताड़ा के सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में डालसा की ओर से विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ. सचिव पवन कुमार मुख्य अतिथि रहे. छात्रों ने डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक और झारखंडी लोकनृत्य प्रस्तुत किया. चित्रांकन प्रतियोगिता भी हुई. पवन कुमार ने लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी देने पर जोर दिया. प्राचार्य ने कुप्रथाओं के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की. कार्यक्रम का संचालन देवाशीष दास एवं धन्यवाद ज्ञापन एस.के. दास ने किया. मौके पर अधिवक्ता उत्तम कुमार, राजेश दत्त, विश्वजीत पाल, शिवनाथ मंडल, सुमन टुडू, प्रकाश हेंब्रम सहित अन्य थे.
