बिंदापाथर. पीएम श्री उच्च विद्यालय बिंदापाथर में सोमवार को सड़क सुरक्षा दिवस मनाया गया. प्रधानाध्यापक दुलाल हांसदा के नेतृत्व में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की. विद्यालय परिवार की ओर से प्रभातफेरी निकालकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया. बताया कि गाड़ी चलाने वक्त सीट बेल्ट, हेलमेट पहनना है. ओवरलोडिंग से बचना है, जूता पहनना, रोड क्रॉसिंग पर सड़क सुरक्षा से संबंध सूचक का पालन करना है, नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी नहीं करना है. प्रधानाध्यापक ने बताया कि सड़कों पर हो रही दुर्घटना से बचने के लिए सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों को शत-प्रतिशत अनुपालन करना होगा. नशे की हालत में गाड़ी चलाने की वजह से घटना हो रही है. मौके पर शिक्षक आनंदमय मंडल, सुमंत घाटी, अनिमेष यादव, संजय कुमार दास, बलदेव हांसदा, परमानंद मरांडी, सुकराम हांसदा, कामदेव मंडल, तापस चटर्जी, विशाल यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
