सखी मंडल की दीदियों को मिला नौ लाख रुपये का चेक

पंचायत परिसर में शुक्रवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सीओ ने जेएसएलपीएस के सखी मंडल की दीदियों को 9 लाख रुपये का डेमो चेक दिया.

कुंडहित. पंचायत परिसर में शुक्रवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शुभारंभ जिला परिषद सदस्य रीना मंडल, पूर्वी भाग के जिला परिषद सदस्य वंदना खां, सीओ अमित किस्कू, 20 सूत्री अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू, उपाध्यक्ष मनोरंजन सिंह ने किया. सीओ अमित किस्कू ने शिविर में लगे स्टॉल के बारे में विस्तृत जानकारी दी. जनकल्याणकारी योजनाओं लाभ लेने के लिए कहा. उन्होंने संबंधित विभाग में लोगों का आवेदन देने कहा. सीओ ने जेएसएलपीएस के सखी मंडल की दीदियों को 9 लाख रुपये का डेमो चेक दिया. साथ ही उन्नति के पहिया योजना के तहत स्कूली बच्चों को साइकिल दिया. सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत लाभुकों को धोती साड़ी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >