जामताड़ा में 19 से 28 फरवरी तक श्री राम कथा का होगा आयोजन

जामताड़ा में 19 से 28 फरवरी तक श्रीराम कथा

जामताड़ा. जामताड़ा गांधी मैदान में 19 से 28 फरवरी तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जायेगा. इस अवसर पर कथावाचक वृंदावन के संत श्रीश्री अंकित महाराज जी राम कथा सुनायेंगे. इसे लेकर कमेटी की ओर से तैयारी चल रही है. लगातार बैठक कर कार्यक्रम को सफल बनाने की रूप रेखा बना रही है. कार्यक्रम की जानकारी देते हुए रामकथा समिति के संजोयक तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि जामताड़ा के बुद्धिजीवी और धर्म प्रेमियों को अलग-अलग व्यवस्था के नियमित जिम्मेवारी दी गयी है. कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा और आकर्षक झांकी के साथ की जायेगी. जामताड़ा में लगातार नौ दिनों में भक्तिमय माहौल बना रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >