दो दिन की मूसलाधार बारिश से स्कूल परिसर जलमग्न, कानगोई में दो फीट तक जमा पानी

मिहिजाम में दो दिनों की मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. कानगोई स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का पूरा परिसर करीब दो फीट पानी में डूब गया है, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को भारी परेशानी हो रही है. जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से समस्या गंभीर बनी हुई है.

मिहिजाम : पिछले दो दिनों से लगातार जारी मूसलाधार बारिश के कारण लोगों का सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बारिश के कारण मिहिजाम स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कानगोई का पूरा परिसर जलमग्न हो गया है. स्कूल परिसर में करीब दो फीट तक पानी जमा होने से विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

अजय नदी में पानी का उफान | Prabhat Khabar Network

जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं

बारिश का पानी निकलने की समुचित व्यवस्था नहीं होने से समस्या गंभीर बनी हुई है. विद्यालय का प्रांगण कच्चा है एवं जल निकासी की उचित सुविधा मौजूद नहीं है.

पानी निकासी के वैकल्पिक उपाय का प्रयास

विद्यालय की प्राचार्या नीली ब्लैक ने बताया कि जलजमाव की समस्या के तत्काल वैकल्पिक समाधान का प्रयास किया जा रहा है. पानी की निकासी के लिए आवश्यक स्थानों पर रास्ता तैयार करने तथा अन्य उपायों पर काम किया जा रहा है. विद्यालय प्रबंधन का प्रयास है कि बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परिसर को जल्द से जल्द जलमुक्त किया जा सके.

स्थायी जल निकासी की मांग

स्थानीय लोगों ने भी स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >