आवास योजना में शिथिलता बरतने पर पंचायत सचिव को लगायी फटकार

बीडीओ ने पीएम और अबुआ आवास योजनाओं की पंचायतवार समीक्षा की.

नारायणपुर. प्रखंड सभागार में मंगलवार को आवास एवं मनरेगा योजनाओं की समीक्षा बैठक बीडीओ मुरली यादव की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान बीडीओ ने पीएम और अबुआ आवास योजनाओं की पंचायतवार समीक्षा की. इस दौरान यह बात सामने आयी कि टोपाटांड़ और रूपडीह के पंचायत सचिव आवास योजना के कार्य में रुचि नहीं ले रहे हैं. इस कारण आवास योजना का काम धीमा पड़ गया है. बीडीओ ने बैठक में पंचायत सचिव भरत देहरी को जमकर फटकार लगायी. उन्होंने कहा कि आवास योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है. ढुलमुल रवैया बिल्कुल भी नहीं चलेगा. यह सीधे लाभुकों से जुड़ा हुआ है. बीडीओ ने सख्त शब्दों में कहा कि एक सप्ताह के भीतर अगर प्रगति नहीं हुई तो विभागीय कार्रवाई होगी. वहीं बैठक में मनरेगा की योजनाओं की भी पंचायतवार समीक्षा हुई. बीडीओ ने कहा कि पुरानी योजनाएं किसी भी हालत में संचालित नहीं होंगी. वैसे पंचायत, जहां लंबे अरसे से पुरानी योजनाएं लंबित हैं, उन्हें नयी योजनाओं से जोड़ा नहीं जाए, बल्कि पहले पुरानी योजनाओं को पूर्ण किया जाए तब नयी योजनाएं दी जाए. मनरेगा पदाधिकारी और कर्मी नियमित रूप से योजनाओं का निरीक्षण करें. जेई योजना देखकर ही एमआर निर्गत करें. योजना संचालन में प्रदर्शित होनी चाहिए. मौके पर बीपीओ वाणीव्रत मित्रा और करुणा कुमारी, एई कुमार अनुराग, जेई जितेंद्र टुडू, सुमन पंडित, अमित कुमार, कैलाश कुमार मंडल, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >