रेल पुलिस ने एक युवक को लिया हिरासत में

मिहिजाम. चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने गश्ती के दौरान एक युवक को हिरासत में लिया है.

मिहिजाम. चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने गश्ती के दौरान एक युवक को हिरासत में लिया है. पकड़े गए युवक की पहचान करन तिवारी (22 वर्ष) के रूप में हुई है. युवक नगर के पी बनर्जी रोड निवासी है. पुलिस ने युवक के पास से तीन मोबाइल बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक, संदेह होने पर युवक को धरा गया है. बरामद मोबाइल के बारे में युवक ने संतोषजनक जवाब एवं कागजात प्रस्तुत नहीं किया. युवक ने पुलिस के पास रेल यात्रियों के मोबाइल चोरी करने की घटना में संलिप्त रहने की बात स्वीकार किया है. आरपीएफ पोस्ट प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि बरामद मोबाइल का सत्यापन किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jiyaram murmu

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >