अस्पताल में मरीजों को दें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं : डीसी

समाहरणालय सभागार में डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में बैठक हुई.

जामताड़ा. समाहरणालय सभागार में डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस अवसर पर डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के झारखंड मातृ शिशु स्वास्थ्य, विटामिन ए की खुराक, गर्भवती महिलाओं से संबंधित गतिविधियां के बारे में समीक्षा की. मौके पर नियमित टीकाकरण, मिजिल्स रुबेला, टीबी उन्मूलन, मातृत्व एवं चाइल्ड स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, बीसीजी कवरेज, पूर्ण टीकाकरण, परिवार नियोजन में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया. डीसी ने अस्पतालों में साफ सफाई, दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. अस्पतालों में साफ सफाई, दवा आदि की उपलब्धता, रोस्टर के अनुसार डॉक्टर्स एवं मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी आदि पर विमर्श किया. कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाएं. अस्पताल में मरीजों को बेहतर इलाज दें. इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. वहीं सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर, डब्लूएचओ डॉ अमित कुमार तिवारी ने विभिन्न बिंदुओं पर पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी. मौके पर सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, एसीएमओ डॉ काली दास मुर्मू, एमओआइसी डॉ नीलेश कुमार, डॉ डीसी मुंशी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >